Home Breaking हजारीबाग में पुलिस को बड़ी सफलता, उत्तम यादव गिरोह के चार सदस्य हथियारों के साथ गिरफ्तार
BreakingCrimeHazaribaghjamshedpur

हजारीबाग में पुलिस को बड़ी सफलता, उत्तम यादव गिरोह के चार सदस्य हथियारों के साथ गिरफ्तार

Share
Share

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात अपराधी उत्तम यादव के संगठन से जुड़े चार अपराधियों को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी ठेकेदारों और व्यापारियों से लेवी वसूली व धमकी देने की नीयत से निकले थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तम यादव गिरोह के अपराधी एक बिना नंबर प्लेट की कार से बंडासिंगा-खैरा रोड होते हुए इचाक की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में गोरहर थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम बनाई गई।

चामुदोहर के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर की बेलोनो कार को रोका गया। पुलिस को देख कार में बैठे चारों अपराधी भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर सभी को धर-दबोचा। तलाशी के क्रम में दो अपराधियों – नितेश वर्मा उर्फ संटू और बिट्टू वर्मा उर्फ बिट्टू सोनी के पास से दो लोडेड देसी कट्टे और 315 बोर के दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे उत्तम यादव के संगठन के लिए काम करते हैं और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ठेकेदारों व अन्य व्यवसायियों से लेवी वसूलने का काम करते हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गोरहर थाना में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान की गई है जिसमें सभी चतरा के निवासी हैं। आरोपी में नितेश वर्मा उर्फ संटू पिता राजेश प्रसाद, बिट्टू वर्मा पिता स्व। बिनोद प्रसाद, जटाधारी यादव उर्फ गोदी पिता जोधी यादव, सुनील कुमार पिता स्व। जवाहर राम शामिल हैं।
वहीं अपराधियों के पास से कई सामग्री बरामद किये गए हैं जिसमें, दो लोडेड देशी कट्टा, 315 बोर के दो जिन्दा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार शामिल हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...