Home Breaking धनबाद में चोरों ने बड़ी घटना को दिया अंजाम, BCCL कर्मी के घर लाखों की चोरी
BreakingJharkhandधनबाद

धनबाद में चोरों ने बड़ी घटना को दिया अंजाम, BCCL कर्मी के घर लाखों की चोरी

Share
Share

धनबाद : धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र के बालूडीह कॉलोनी में चोरों ने सोमवार को एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दोपहर दिनदहाड़े तीन आवासों का निशाना बनाया। और आवासों का ताला तोड़ 10 हजार रुपये राशि सहित 10 लाख रुपये के गहने चुरा लिये। पहले BCCL की कर्मी संगीता देवी के आवास पर हमला बोला गया और नकद राशि सहित कई आभूषण चुरा कर फरार हो गए। वहीं चोरों ने उनके पड़ोसी दिलवर कंडुलना व राजकुमार पासी के आवासों का भी ताला तोड़ा। जहां कोई कीमती सामान नहीं मिले।

BCCL कर्मी संगीता देवी ने मामले को लेकर कहा जब वह दोपहर को ड्यूटी से घर लौटीं, तब चोरी की घटना के बारे में मालूम चला। जब चहारदीवारी के गेट का ताला खोलने के बाद दरवाजे का ताला खोलने गई तो दोनों ताले गायब मिले। वहीं अंदर से छिटकनी भी बंद मिला। जब लोगों ने घर के पीछे जाकर देखा, तो पीछे का दरवाजा सिर्फ सटा हुआ मिला। 

घटना की सूचना तत्काल मुनीडीह पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। जहां घर के अंदर अलमारी खुला हुआ मिला। वहीं सामान बेड व नीचे बिखरा मिला, बक्से भी खुले थे। आलमारी में रखे 10 हजार रुपये, सोने की कानबाली, एक जोड़ा टॉप्स, चेन, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल आदि सब गायब मिले।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...