BreakingJharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रयास आया काम, एसएम ग्रुप झारखंड में करेगा 14000 करोड़ का निवेश

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला और लातेहार में तीन प्रोजेक्ट करेगा लॉन्च, 10000 रोजगार होंगे सृजित

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल बिजनेस मीट में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में उद्योग के विस्तार की जो सम्भावनाओं की रूपरेखा उपस्थित बिजनेस समूहों के सामने रखीं, उसका परिणाम भी सामने आया है। एसएम ग्रुप ऑफ कंपनी ने झारखंड में उद्योग स्थापित करने की इच्छा जतायी है। कंपनी के चेयरमैन मनीष खेमका और सहयोगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से कोलकाता में गुरुवार को मुलाकात की और झारखंड में निवेश की इच्छा जतायी।

एसएम ग्रुप का झारखंड के लिए क्या है प्लान?

ग्रुप के चेयरमैन मनीष खेमका ने मुख्यमंत्री से झारखंड में बिजनेस की संभावनाओं और निवेश की आकांक्षाओं के साथ तीन नयी परियोजनाओं की जानकारी साझा की। इन परियोजनाओं के लिए 14 हजार करोड़ का निवेश कर कम्पनी करेगी। उम्मीद जतायी जा रही है कि इस निवेश से राज्य में 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

  • झारखंड में परियोजनाओं में नीमडीह सरायकेला खरसावां में 1.2 एमटीपीए एकीकृत क्षमता वाले इस्पात संयंत्र की स्थापना होगी।
  • नीमडीह सरायकेला खरसावां में ही 1.2 एमटीपीए क्षमता वाले रोलिंग मिल की स्थापना की जाएगी।
  • इसके अलावा सीएफबीसी आधारित 491 मेगावाट क्षमता के स्वतंत्र विद्युत संयंत्र बरवाडीह लातेहार की स्थापना की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने उनकी प्रस्तावित परियोजनाओं की स्थापना के लिए कंपनी को राज्य से सहयोग का आश्वासन दिया है। इसके लिए संबंधित विभाग शीघ्र ही परियोजना प्रस्तावक और राज्य के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कराने की तैयारी में है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, उद्योग सचिव जितेंद्र कुमार, उद्योग निदेशक सुशांत गौरव, उद्योग संयुक्त निदेशक प्रणव पाल भी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...