जमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

लगातार बारिश से स्कूल में फंसे बच्चे, ग्रामीण SP ऋषभ गर्ग के प्रयास से सभी को किया गया रेस्क्यू

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोवाली थाना क्षेत्र स्थित हरिणा के गुडरा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसका प्रभाव लव कुश आवासीय विद्यालय पर भी पड़ा। अचानक से पानी स्कूल परिसर में प्रवेश कर जाने के कारण स्कूल के बच्चों की परेशानी बढ़़ गई। इस दौरान बच्चे किसी तरह से स्कूल की छत पर भागकर पहुंचे और उन्होंने अपनी जान बचाई।

इधर, पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण एसपी को जैसे ही इस बात की सूचना मिली उन्होंने तत्परता दिखाते हुए संबंधित थाना की पुलिस को फौरन अलर्ट किया। इसके बाद स्कूल परिसर में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए कवाली थाना प्रभारी ने मोर्चा संभाल। सूचना पर बच्चों को स्कूल से निकालने के लिए कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से स्कूल से सभी 162 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इसके लिए रस्सी का सहारा लेकर बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। जिसके बाद बच्चों ने राहत की सांस ली। 

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि स्कूल परिसर से सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। इसके बाद सभी बच्चों को पोटका थाना में रखा गया है। बच्चों के अभिभावक मुसाबनी और डुमरिया से पहुंच रहे हैं। इसके बाद बच्चों को उनके अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया जायेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंगरांची

धनबाद में जमीन विवाद में 32 वर्षीय युवक की हत्या, चाचा समेत 5 पर आरोप

Khabar365newsधनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड की आशा वर्कर और सेविका-सहायिका का होगा स्वास्थ्य बीमा,

Khabar365newsरांची: झारखंड में आशा कार्यकर्ताओं (सहिया), आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के परिवारों...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंगरांची

जामताड़ा के सालबागान में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Khabar365newsजामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड में युवाओं ने पर्यावरण...