Jharkhand

*आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में चिंतन शिविर का हुआ आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: *नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत रामगढ़ जिले में पतरातू प्रखंड का चयन किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को पतरातू प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान पीरामल फाउंडेशन के जिला लीड श्री सिल्वेस्टर टोपनो के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को नीति आयोग द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चिन्हित विभिन्न सूचकांकों की जानकारी पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई। मौके पर उपायुक्त ने स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना, जलापूर्ति एवं सामाजिक विकास व फाइनेंशियल इंक्लूजन के तहत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों से संबंधित सूचकांकों में प्रखंड के वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के संबंध में कई निर्देश दिए।**चिंतन शिविर के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से वर्तमान में सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जलापूर्ति योजनाओं आदि के तहत उन्हें मिल रहे लाभ एवं उनके क्षेत्र में योजनाओं के वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा गया जिसके निराकरण के संबंध में उपायुक्त ने आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त में गर्भवती महिलाओं के सभी प्रसव पूर्व जांच से ससमय सुनिश्चित करने, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का नियमित रूप से स्कूल जाना सुनिश्चित करने, स्कूल ड्रॉप आउट संख्या को रचनात्मक तरीके से कम करने आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक, प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरातू, अंचल अधिकारी पतरातु, जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एसजीएफआई में चयनित 11 खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

Khabar365newsपोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...