झारखंडब्रेकिंग

स्वच्छ भारत मिशन की चुनौतियों पर दिल्ली में मंथन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सम्मेलन में कही ये बातें 

Share
Share
Khabar365news

पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सोमवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लिया। यह सम्मेलन पेयजल और स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय की ओर से स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (एसबीएम-जी) की प्रगति और अगले चरण की रणनीति को लेकर आयोजित किया गया था।
बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने की। इसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्री और अधिकारी शामिल हुए।

योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड में मिशन के क्रियान्वयन के दौरान सामने आ रही जमीनी चुनौतियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने व्यवहारिक सुझाव भी रखे और आग्रह किया कि इन्हें शीघ्र लागू किया जाए, ताकि अभियान को और तेज़ व प्रभावी बनाया जा सके।
सम्मेलन में ओडीएफ प्लस मॉडल की स्थिरता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, गोबरधन और मल अपशिष्ट प्रबंधन जैसे नवाचारी मॉडलों के विस्तार पर चर्चा हुई। इसके साथ ही अगले चरण की प्राथमिकताओं पर मंथन किया गया, जिसमें प्रणाली सुदृढ़ीकरण, डिजिटल नवाचार और जलवायु से जुड़ी चुनौतियों के अनुरूप रणनीति बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आयुष डॉक्टरों की 670 पदों पर केवल 48 तैनात, सीपी सिंह ने सरकार से मांगा जवाब

Khabar365newsविधानसभा में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तारांकित प्रश्न पर जोरदार चर्चा हुई।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

डायन-बिसाही प्रथा के खिलाफ कानूनी रूप से लड़ने वाले प्रेमचंद नहीं रहे

Khabar365newsअंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़ी महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए अपना...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडब्रेकिंग

छतरपुर में दीदी बड़ी योजना में घूसखोरी, रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

Khabar365newsजिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलदाग गांव में दीदी बड़ी योजना से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नॉर्थ कर्णपुरा की खदानों से मिला 30 करोड़ साल पुराने जीवाश्म के संकेत

Khabar365newsझारखंड स्थित नॉर्थ कर्णपुरा के कोयला खदानों से 30 करोड़ साल पुरानी...