BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

गोला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डीजल चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कारवाई

गोला।पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार को मिली गुप्त सुचना के अनुसार रामगढ़ जिला के कई लाईन होटलो के पास खड़ी हाईवा/ट्रकों के तेल टैंकर से लॉक तोडकर तेल चोरी करने वाला गिरोह एक अल्टो कार से गोला थाना क्षेत्र में भ्रमणशील है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हेमतपुर प्रेम लाईन होटल के पास रिलांयस पेट्रोल पम्प के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार दिखाई दिया जिससे रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन तेजी से भागने लगा जिसे पुलिस द्वारा खदेडकर पकडा गया।

उक्त अल्टो कार में तीन व्यक्ति सवार थे। अल्टो कार का तलाशी लेने पर अल्टो कार के पीछे वाली सीट एवं डिक्की में ब्लु रंग का 5 जार दिखा। जिसे देखकर एवं सुंघकर प्रतीत हुआ की यह डीजल है। अल्टो कार में बैठे व्यक्तियों को गाडी से नीचे उतारकर बारी-बारी से नाम पता पुछने पर अपना नाम गोपी मुंडा उम्र 28 वर्ष, पिता लक्ष्मण मण्डा, ग्राम बिन्झार, अरगडा रोड, थाना जिला रामगढ, सागर बेदिया, उम्र 25 वर्ष, पिता प्रकाश बेदिया, ग्राम बडका चुम्बा पडरिया थाना कुज्जू जिला रामगढ एवं विजय बेदिया, उम्र 28 वर्ष, पिता बुलका बेदिया सा० रेलिगढा, थाना गिद्दी, जिला हजारीबाग बताये। तत्पश्चात अल्टो कार में रखे ब्लू रंग का 5 गैलेन में डीजल के बारे में पूछताछ किया तो इन लोगों के द्वारा बताया गया कि ब्लु रंग के जार में डीजल भरा हुआ है।

जिसके बाद डीजल के संबध में वैद्य कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया तो उन लोगो के द्वारा डीजल से सम्बंधित कोई वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। पकडाये व्यक्तियो से सख्ती से पूछताछ करने पर उन लोगो के द्वारा बताया गया कि हम लोग गोला टोल के पहले होटल के सामने सड़क पर लगे हाईवा/ट्रक का तेल टैंकर को तोड़कर उससे डीजल चोरी किये है। इन लोगो के द्वारा बताया गया कि ये लोग कई वर्षों से डीजल चोर का गिरोह बनाकर रामगढ जिला के कुज्जू, भुरकुण्डा, बरकाकाना, रामगढ घाटो एवं हजारीबाग के चरही स्थित लाईन होटलों के पास खड़ी हाईवा/ट्रको का डीजल टैंकर का लाँक तोडकर ‘चोरी करते आ रहे है और चोरी किया हुआ डीजल को ताहिर अंसारी, पिता-मुस्लिम अंसारी, ग्राम-बुण्ड, थाना गिद्दी, जिला हजारीबाग को 70-75 रुपया प्रती लीटर की दर से बेच देते है। जिससे इन लोगों को काफी अच्छी आमदनी होती थी तथा इन पैसो से ये लोग ऐसो आराम की जिन्दगी जीते थे। जिन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर डीजल चोर का विक्रेता ताहिर अंसारी, पिता मुस्लिम अंसारी, ग्राम बुण्ड, थाना गिद्दी, जिला हजारीबाग को उसके घर में रखा हुआ चोरी का डीजल, मोबिल एवं डीजल बेचने में इस्तेमाल करने बाले यंत्र को विधिवत जप्त एंव गिरफ्तार किया गया। इस संबध में गोला थाना कांड सख्या 130/2025, दिनांक 03/12/2025, धारा 303(02)7 317(02) 7 317(4) 7 112 7 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 23 पेट्रोलियम अधिनिमय 1934 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया तथा गिरफ्तार अपराधकर्मियो को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया।

छापेमारी दल में

  1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ परमेश्वर प्रसाद।
  2. पुलिस निरीक्षक, गोला अंचल, पंकज कुमार।
  3. पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी गोला।
  4. पु०अ०नि० अमित कुमार, गोला थाना।
  5. पु०अ०नि० रोहित कुमार सिंह, रजरप्पा थाना।
  6. स०अ०नि० बहादुर महतो, गोला थाना।
  7. स०अ०नि० तहसीन अहमद, गोला थाना।
  8. स०अ०नि० संजय कुमार गोराई, गोला थाना एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...