CrimeDHANBADJharkhand

सांसद समर्थक और कांग्रेस नेता के समर्थकों के बीच झड़प

Share
Share
Khabar365news

अकरम रज़ा धनबाद : प्रभातम मॉल के पास एक बार फिर तनाव का माहौल बन गया जब सांसद ढुल्लू महतो के समर्थक और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र के समर्थक आमने-सामने आ गए। यह टकराव पिछले दिनों मॉल में हुए हंगामे की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। इसी दौरान आज धैया रोड स्थित मॉल के पास दोनों पक्षों के दर्जनों समर्थक जुटे और देखते ही देखते माहौल गरम हो गया। कथित रूप से पहले तीखी नोकझोंक हुई और फिर दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों गुटों को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तनाव के चलते स्थानीय दुकानदारों ने भी कुछ देर के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...