Jharkhand

कटकमसांडी में मानव ऋखंला बनाकर सीओ ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Share
Share
Khabar365news


मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर सीओ सविता सिंह ने किया स्वीप कार्यक्रम की शुरुआत
कटकमसांडी (हजारीबाग) शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में कटकमसांडी सीओ सविता सिंह ने मानव ऋखंला बनाकर स्वीप कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर प्लस टू हाई स्कूल व कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय के 11वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं नें मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होकर रैली निकाली। रैली में शामिल सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने हाथों में मतदान से सम्बन्धित स्लोगन लिखे तख्ती लेकर नारे लगाते हुए मतदाताओं को मतदान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इस मौके पर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही सीओ सविता सिंह ने बताया कि एक स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के लिए हर एक मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होने मतदाताओ से अपील किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में अपने अपने बूथों पर जाकर अपने कीमती मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। सीओ श्रीमति सिंह ने बताया कि मानव श्रखंला कार्यक्रम में 11वीं व 12वीं के युवा छात्र-छात्राओं को शामिल कर मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। मौके पर बीपीआरओ रामचंद्र यादव ने बताया कि जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है तो फार्म-06 के माध्यम से आप अपना नाम मतदाता सूची से जोड़ें। मौके पर थानाप्रभारी देवदत्त कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक विजय कुमार मसीह, वार्डेन शोभा पांडेय, प्रधान लिपिक राजेश कुमार, बीपीआरओ रामचंद्र यादव, कंप्यूटर आपरेटर गुलशाद अली सहित शिक्षक, पुलिस व प्रखंड सह अंचलकर्मी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोयला व्यवसाई गजानंद प्रसाद, नीतीश कुमार दोनों के आवास के पास चली ताबड़तोड़ गोली

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला निवासी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं शिव सह सूर्य षष्ठी प्राण प्रतिष्ठा का कलश यात्रा।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बुधवार को पतरातु प्रखंड अंतर्गत ग्राम...