Jharkhand

*उरीमारी रेलवे साइडिंग में कोयला गिरने का कार्य हुआ शुरू।सड़क पर कोयला लदा हाइवा चलने की गति होगा कम एवं प्रदुषण मुक्त होगा रोड*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान जिला प्रभारी रामगढ़

रामगढ़ जिले के सीसीएल बरका सयाल क्षेत्र के उरीमारी परियोजना रेलवे साइडिंग में आज से कोयला गिरने का कार्य शुरू हुआ। इसकी शुरुआत सीसीएल प्रबंधक के दिशा-निर्देश पर आज रेलवे साइडिंग में 9 हाइवा कुल 180 टन कोयला गिराया जा रहा। और रेलवे साइडिंग में दस हज़ार टन कोयला गिरने के बाद ही पटरी पर रेल बोगी का आवागमन होगा और रैक लोडिंग का कार्य चालू किया जाएगा। जानकारी अनुसार 5 नवंबर को सीसीएल द्वारा उरीमारी परियोजना के नये रेलवे साइडिंग का शुभ उद्घाटन किया जाएगा और उद्घाटन में सीएमडी रांची सहित हेडक्वार्टर के अधिकारी बरका स्याल महाप्रबंधक मौजूद होंगे।आपको बताते चलें कि उरीमारी रेलवे साइडिंग चालू होने से सड़क पर कोयला लोड भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से कम हो जाएगा। जिससे उरीमारी सयाल क्षेत्र में प्रदुषण की कमी होगी और लोग राहत की सांस लेंगे जिसे लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल भी है।महाप्रबंधक अजय सिंह ने कहा रेलवे साइडिंग सीसीएल बरकासयाल क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है जो मील का पत्थर साबित होगा। जिसे लेकर बहुत जल्द रेलवे साइडिंग में पहला रैक लगाने की कोशिश की जायेगी। इस रेलवे साइडिंग में कोयले की आपूर्ति न्यू विरसा खदान में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी बीजीआर द्वारा की जायेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...