Jharkhand

कोयला लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ः बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत सियरबुकी नदी के पुल पर कोयला लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ड्राइवर को चोटें आई है। जिसे उपचार के लिए रामगढ़ भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कोयला लदा हाइवा (JH 02 BJ 7461) रामगढ़ से भुरकुंडा की तरफ जा रहा था। इस दौरान तकरीबन तीन बजे सियरबुकी पुल पर हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक आंशिक रूप से घायल हो गया। जिसे रामगढ़ ले जाया गया। चालक बबलू कुमार पिता जगेश्वर महतो, केरेडारी (हजारीबाग) का रहनेवाला बताया जाता है।

वहीं दुर्घटना में पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पुल पर आवागमन बाधित हो गया। रविवार को बरकाकाना पुलिस की मौजूदगी में किरान से हाइवा को हटाया गया। जबकि जेसीबी मशीन से सड़क पर गिरा दूसरे हाइवा पर लोड कर भेज दिया गया। सुबह लगभग 10 बजे सड़क पर परिचालन सामान्य हो गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन 22 चोरी की बाइक बरामद, 15 अपराधी दबोचे गए

Khabar365newsरांची: झारखंड के रांची स्थित नामकुम थाना पुलिस ने 15 अपराधियों को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSSC CGLकथित पेपर लीक मामला सरकार ने कोर्ट में कहा नहीं मिला लीक का कोई प्रमाण

Khabar365newsझारखंड हाई कोर्ट में JSSC सीजीएल-2023 परीक्षा में कथित पेपर लीक की...