Jharkhand

मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन द्वारा ज़ारी दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश भड़काऊ गानों पर रहेगी पाबंदी,सोशल मीडिया पर रहेगी नजर आपसी प्रेम और भाईचारगी से मनाए मुहर्रम का पर्व: उपायुक्त,आवागमन बाधित न हो तथा ट्रैफिक व्यवस्था संधारण हेतू प्रतिनियुक्त अधिकारीयों का सहयोग करें: उपायुक्त

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

हजारीबागमुहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक स्थानीय नगर भवन सभागार में शनिवार को संपन्न हुई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सभी मजहब के लोग आपसी एकता और भाईचारगी के प्रतीक हैं। उन्होंने मुहर्रम पर्व को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पर्व मनाने तथा सौहार्द बिगाड़ने वाले भड़काऊ गाने पर मनाही की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर पर जिले के सभी मस्जिदों एवं इमामबाड़ों पर शांतिपूर्ण रूप से इबादत करें। छडवा डैम ने लगने वाले मेला पर विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक तैयारियों को क्रियाशील करने का निर्देश दिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण के महिला सुरक्षा कर्मीयों की संख्या ज्यादा रखने सहित जुलुस की फोटोग्राफी कराने का भी निर्देश दिया। अंचल स्तर पर शान्ति समिति की बैठक कर प्रशासन के दिशा निर्देशों के बारे में सभी को जानकारी साझा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने मुहर्रम त्योहार को लेकर जिलास्तर पर जारी होने वाले संयुक्त आदेश के उपरान्त सभी संबंधित दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के दौरान अलर्ट मुद्रा में रहने का निर्देश दिया।वहीँ पुलिस अधीक्षक ने मुहर्रम पर्व के दौरान भड़काऊ गाने व सोशल मिडिया पर किसी प्रकार के भ्रामक खबरों को पोस्ट न करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया की निगरानी के लिए साइबर थाना को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने ज्वलनशील पदार्थो का प्रयोग न करने,तय मार्ग व समय पर जुलुस को निकालने सहित सभी संप्रदायों से आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान उन्होंने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में आमजनों को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी व सुरक्षा के लिहाज से जिला कंट्रोल रूम 24×7 रूप से कार्यरत है।डीसी ने शांति समिति के सदस्यों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा की किसी भी तरह के प्री रिकॉर्डेड भड़काऊ गाने के प्रयोग पर रोक रहेगी। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के प्रबुद्धजनो ने भी अपनी बाते प्रशासन के समक्ष रखी और शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। विभिन्न प्रखंडों से आए लोगो ने अपने अपने क्षेत्रों से निकलने वाले जुलुस मार्गों में पड़ने वाले सूखे पेड़ों, बिजली के झूलते तारों तथा रोड किनारे पार्किंग व्यवस्था आदि को दुरुस्त करने की गुजारिश की। विभिन्न अखाड़ाधारियों ने जुलुस मार्गों पर खराब चापानल का मरम्मती कार्य करने का अनुरोध किया।इस अवसर पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, सदर एसडीओ शैलेश कुमार, एसडीओ बरही जोगन टुडू,एसडीपीओ शिवाशीष कुमार, प्रशिक्षु आईएएस लोकेश बारंगे व सभी प्रखंडों के बीडीओ/सीओ व बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...