DHANBADJharkhandRanchi

नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ, ट्रिपल टेस्ट की कंपाइल रिपोर्ट फाइनल

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में नगर निकाय चुनाव के आसार दिखने लगे हैं. पिछड़ा वर्ग आयोग ने ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट फाइनल कर ली है. रिपोर्ट को कंपाइल करने की जिम्मेवारी संत जेवियर्स कॉलेज को सौंपी गई थी.

रिर्पोट के अनुसार, राज्य के नगर निकायों में सामान्य वोटर 34 फीसदी, बीसी वन 33 फीसदी, बीसी टू 14 फीसदी, एससी 11 फीसदी और एसटी वर्ग के वोटर आठ फीसदी हैं.

बताते चलें कि हाईकोर्ट ने 25 अगस्त को राज्य के मुख्य सचिव को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया है. इस आदेश के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज है और सरकार ओबीसी ट्रिपल टेस्ट को पूरा कर लेने की जल्दबाजी में है.

हालांकि चुनाव कराने से पहले राज्य सरकार को राज्य निर्वाचन आयुक्त के खाली पड़े पद को भरना होगा. पूर्व निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी का कार्यकाल 25 मार्च को समाप्त हो गया था.

धनबाद नगर निगम : कुल वोटर-889592, अत्यंत पिछड़ा वोटर-334997, पिछड़ा वर्ग वोटर-119436

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...