Jharkhand

*लबगा पंचायत रोजगार सेवक त्रिशूल कुमार द्वारा डोभा निर्माण कार्य में खुलेआम कमिशन की मांग को लेकर कांग्रेस नेत्री खुशबू देवी ने ज्ञापन सौंपा*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु लबगा पंचायत में रोजगार सेवक त्रिशूल कुमार द्वारा डोभा निर्माण कार्य में खुलेआम कमिशन की मांग करने को लेकर कांग्रेस जिला कमेटी की सचिव खुशबू देवी ने आवेदन लिखकर रामगढ़ जिला उपायुक्त से जांच पड़ताल कर कारवाई की मांग की। साथ ही खुशबू देवी ने इस मामले संबंधित कई मंत्री अधिकारियों को ट्यूटर में टियूट भी की हार्दिक । उनका कहना है कि बिना घूस दिए योजना स्वीकृत नहीं होता है। लबगा रोजगार सेवक त्रिशूल कुमार के अनुसार पंचायत से लेकर पतरातु ब्लोक से जिला स्तर तक सभी कमीशन की मांग करते हैं और इन्हें सभी को देना पड़ता है। इसलिए लगातार रोजगार सेवक के द्वारा योजना के नाम पर घूस की मांगा की जाती है। जिसका मेरे पास सबूत के तौर पर वायस रिकॉर्ड है । लगातार मनरेगा ब्लोक के किसी कल्याणकारी योजना लेने के लिए आम लोगों को काफी मशक्कत करना पड़ता है। जिसका जीता जागता उदाहरण लबगा रोजगार सेवक त्रिशूल कुमार हैं जो हर काम पर बिना घूस लिए कोई काम नहीं करना चाहते।बता दें कि पतरातु ब्लॉक में भ्रष्टाचार विगत दो साल से चरम सीमा पर है। और रोजगार सेवक की मनमानी से आम जनता परेशान है। इस कारण आज मुझे लिखित शिकायत करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत मेने फारातू बीडीओ को किया लेकिन इस पर अबतक कोई कार्यवाही नहीं हुई।पतरातू ब्लॉक में मनरेगा घोटाला की खबर उजागर भी हो चुका है। इसके बावजूद भी कार्य प्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ है। जिला प्रशासन से आग्रह है इसपर उचित जांच पड़ताल कर कारवाई की जाए ताकि भ्रष्टाचार पर नियंत्रण हो सकें।इस मामले पर मिडिया द्वारा पुंछे जाने पर रोजगार सेवक त्रिशूल कुमार ने अपने आप को बेकसूर बताया कहा हमें बदनाम करने का यह साजिश है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

विधायक रोशन लाल चौधरी ने परिवार संग किया महा रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातु । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, दो रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू और बासल थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...