Hazaribagh

कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस पर सरबत सेवा कार्यक्रम’में लिया भाग

Share
Share
Khabar365news

धार्मिक सहिष्णुता और सेवा की भावना का दिया संदेश

हजारीबाग

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने शनिवार को हजारीबाग के पुराना बस स्टैंड स्थित होटल गुरुनानक पैलेस के समीप आयोजित सरबत सेवा कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन रम्मी जी और उनकी टीम द्वारा सिख धर्म के पाँचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए किया गया। इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने गुरु अर्जुन देव जी के बलिदान को मानवता, सहिष्णुता और सेवा का प्रतीक बताते हुए कहा, गुरु जी ने अपने जीवन से यह सिखाया कि प्रेम, सेवा और सहनशीलता से ही अत्याचार और अन्याय का उत्तर दिया जा सकता है। आज के समय में समाज को उसी भावना की फिर से आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा, गुरु जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि जाति, धर्म या पंथ से ऊपर उठकर यदि हम सरबत दा भला अर्थात सभी के कल्याण की भावना से आगे बढ़ें, तो समाज में भाईचारे और सौहार्द की स्थापना निश्चित है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...