बिहारब्रेकिंग

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने बिहार चुनाव की तैयारी को लेकर हाईकमान को दी हिदायत, गठबंधन पर उठाए सवाल

Share
Share
Khabar365news

कांग्रेस के सीनियर नेता तारिक अनवर ने पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तुरंत तैयारी शुरू करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली के चुनावों में कांग्रेस को मिली हार से हमें सबक लेना चाहिए और बिहार चुनाव में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बिना देरी किए गठबंधन में कोई भी गांठ खत्म करनी होगी, खासकर आरजेडी के साथ गठबंधन को लेकर।

तारिक अनवर ने पार्टी हाईकमान को अलर्ट करते हुए कहा कि बिहार चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने वाले हैं, और अब हमारे पास समय नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जेडीयू और भाजपा के बीच पहले से ही गठबंधन की बातें तय हो चुकी हैं और वे चुनाव प्रचार की तैयारियों में भी जुट चुके हैं।
 मीडिया से बातचीत करते हुए तारिक अनवर ने कहा, “हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में कांग्रेस की हार के बाद अब बिहार चुनाव बहुत अहम हो गया है। इसका असर सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी पड़ेगा। हमारी पार्टी और हमारे सहयोगी दलों की जिम्मेदारी है कि बिहार में भाजपा और जेडीयू को हराया जाए। इसके लिए हमें अब देरी नहीं करना चाहिए। चुनाव से कुछ सप्ताह या दिन पहले सक्रिय होने से कोई फायदा नहीं होगा। हमें अभी से बिहार चुनाव की तैयारी शुरू करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गठबंधन स्तर पर भी स्पष्टता हासिल करनी चाहिए, खासकर यह तय करना चाहिए कि किस सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार होगा, आरजेडी को कौन सी सीटें मिलेंगी, और लेफ्ट की ओर से कौन उम्मीदवार उतारे जाएंगे।
तारिक अनवर ने यह भी कहा कि पार्टी को आरजेडी के साथ सभी मुद्दों को जल्द सुलझा लेना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर, पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में लगातार दौरे किए हैं और चुनाव प्रचार में भी आक्रामक रुख अपनाया है। ऐसे में कांग्रेस को भी अपनी तैयारियों को तेज करना होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...