Home chaibasa देश के अन्नदाताओं द्वारा भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस उतरी सड़क पर , किया पैदल मार्च
chaibasaJharkhand

देश के अन्नदाताओं द्वारा भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस उतरी सड़क पर , किया पैदल मार्च

Share
Share
Khabar365news

संवाददाता -मोहम्मद इब्राहिम

चाईबासा : देश के किसान संगठनों ने शुक्रवार को भारत बंद की घोषणा की है। किसानों का यह राष्ट्रव्यापी बंद कृषि उत्पादो पर न्यूनतम सर्मथन मूल्य की गारंटी, बेरोजगारी एवं केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है।
जिला कांग्रेस कमिटी , प०सिंहभूम के तत्वाधान में कांग्रेसियों ने देश के अन्नदाताओं द्वारा भारत बंद के आहवान को सर्मथन किया तथा देश भर में आजीविका से जुड़े मुख्य मुद्दों के प्रति जागरूकता लाने हेतु एकजुटता प्रदर्शित किया ।कांग्रेसियों ने देश के अन्नदाताओं द्वारा भारत बंद के आहवान को सर्मथन करते हुए शुक्रवार सुबह को कांग्रेस , भवन, चाईबासा से शहर में सांकेतिक विरोध करते हुए पैदल मार्च किया । पैदल मार्च के दौरान कांग्रेसियों ने किसानों के सम्मान में कांग्रेस है मैदान में , हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है , जय जवान जय किसान , नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद , अर्जुन मुंडा मुर्दाबाद आदि नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया ।
कांग्रेसियों ने कहा कि जब पिछली बार किसान तीन काले कानूनों को लेकर धरना दे रहे थे, तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे माफी मांगते हुए कहा था कि मैं तीनों कानून वापस लेता हूँ । न्यूनतम समर्थन मूल्य की समस्या का समाधान निकालने के लिए जल्द ही एक कमिटी बनेगी। आज इन बातों को दो साल से ऊपर हो गए, कोई कमिटी नहीं बनाई गई। आज जब किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर फिर से धरना दे रहे है, तो उनपर रबर की गोलियां चलाई जा रही है, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे है, रास्ते में कीलें बिछाई जा रही है। किसानों पर जो अत्याचार और अन्याय भाजपा एवं मोदी सरकार ने किया है, वो आजादी के बाद किसी भी सरकार ने नहीं किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों से झूठ बोलने, किसानों को आतंकवादी और विदेशी एजेंट कहे जाने के लिए भी मांफी मांगें।
पैदल मार्च में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चंपिया , महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा , कांग्रेस जिला महासचिव राज कुमार रजक , त्रिशानु राय , बालेमा कुई , लियोनार्ड बोदरा , कैरा बिरुवा , प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा, सचिव जगदीश सुंडी , वरीय कांग्रेसी घनश्याम गागराई , प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप , नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर , अमन महतो , महिला नेत्री सत्यशीला हेम्ब्रम , गीता पुरती , मालती कालुण्डिया , निर्मला , रीता पुरती , विजय सिंह तुबिद , जहाँगीर आलम , सुरसेन टोपनो , विक्रमादित्य सुंडी , बच्चन खान , बिघ्नो राज दास , राकेश सिंह , सुशील दास , ब्रज मोहन देवगम , जाम्बिरा आदि शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...