Hazaribagh

संगठन सृजन अभियान 2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी की बैठक पुराना विधानसभा सभागार में हुई संपन्न

Share
Share
Khabar365news

कांग्रेस की विचारधारा ही देश और राज्य की जनता के अधिकारों की रक्षा कर सकती है- मुन्ना सिंह

रांची-

संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत बुधवार को पुराना विधानसभा सभागार, धुर्वा, रांची में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी डॉ. प्रसाद सिरिवेला, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, सांसद कालीचरण मुंडा व श्री सुखदेव भगत सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मंत्रीगण श्री राधा कृष्ण किशोर, दीपिका पांडे सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की समेत कई विधायक और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता पर उठाने की रणनीति पर चर्चा हुई। वहीं पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ही देश और राज्य की जनता के अधिकारों की रक्षा कर सकती है, इसलिए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करना ही समय की मांग है। नेताओं ने एक स्वर में संगठन की मजबूती और जनता से सीधा संवाद कायम करने पर जोर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में डबल मर्डर : शिक्षक के माता-पिता की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी

Khabar365newsहजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव निवासी शिक्षक रामविलास दास...