Home Crime रेलवे ट्रैक पर मौत की साजिश बेनकाब, सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
CrimejamshedpurPakur

रेलवे ट्रैक पर मौत की साजिश बेनकाब, सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Share
Share

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

पाकुड़। रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बेहद खतरनाक साजिश का खुलासा हुआ है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में ऐसे तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने जानबूझकर रेल पटरी पर बाधा डालकर ट्रेन दुर्घटना कराने की योजना बनाई थी।

सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से समय रहते यह साजिश नाकाम हो गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

मामला तिलभीटा और कोटालपोखर रेलवे स्टेशन के बीच का है, जहां किलोमीटर संख्या 156/04 के पास करीब डेढ़ मीटर लंबा कटा हुआ रेल का टुकड़ा पटरी पर रख दिया गया था। जांच में सामने आया कि यह हरकत 10 जनवरी की रात कुमारपुर इलाके में लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 41/सी के समीप की गई थी। इस स्थान से रोजाना कई यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं, ऐसे में हादसे की आशंका बेहद गंभीर थी।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट पाकुड़ में मामला दर्ज किया गया। रेलवे अधिनियम की कई धाराओं के तहत कांड संख्या 18/2026 दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई। वहीं, जीआरपी थाना बरहरवा ने भी बीएनएस की गंभीर धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया।

गुप्त सूचना के आधार पर 14 जनवरी को आरपीएफ, जीआरपी पाकुड़ और आरपीएफ सीआईबी बर्दवान की संयुक्त टीम ने कुमारपुर क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान यार मोहम्मद शेख उर्फ जोकर और राहुल शेख को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने न केवल रेल पटरी पर बाधा डालने की बात कबूल की, बल्कि तिलभीटा स्टेशन क्षेत्र में मालगाड़ी से कोयला चोरी की एक अन्य घटना में भी अपनी भूमिका स्वीकार की।

जांच के दौरान मुख्य आरोपी यार मोहम्मद उर्फ जोकर ने बताया कि उसके कुछ साथियों की पहले गिरफ्तारी हो चुकी थी, जिससे वह काफी नाराज था। इसी नाराजगी में उसने रेलवे प्रशासन और आरपीएफ को सबक सिखाने के इरादे से इस खतरनाक साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुमारपुर गांव में छापेमारी कर तीसरे आरोपी नजमी शेख को भी गिरफ्तार कर लिया।

शुरुआत में उसने पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने भी अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
तीनों आरोपियों को 14 जनवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया गया है। रेलवे और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते रेल पटरी से बाधा नहीं हटाई जाती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था, जिसमें कई निर्दोष यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि रेलवे सुरक्षा में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है, लेकिन समय पर की गई कार्रवाई से जान-माल की रक्षा संभव है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

राहुल दुबे गैंग के गैंगस्टर कस्टडी से भागने की कोशिश, तुषार मिश्रा घायल

हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग के प्रमुख सरगनाओं में शामिल तुषार मिश्रा ने...