Uncategorized

*फ्लोरोसिस बीमारी के रोकथाम हेतु लगातार चलाया जा रहा है अभियान* ==================

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

*रामगढ़ : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लगातार रामगढ़ जिले में अभियान चलाया जा रहा है l* *फ्लोरोसिस नामक बीमारी से ससमय बचाव एवं नियंत्रण हेतु जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से बीमारी का रोकथाम किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि फ्लोरोसिस एक लाइलाज बीमारी है। शरीर में फ्लोराइड अथवा हाइड्रोफ्लोरिक अम्ल के अधिक प्रवेश होने से फ्लोरोसिस रोग होता है। फ्लोराइड मिट्टी अथवा पानी में पाया जाने वाला तत्व है जो आमतौर पर पीने के पानी अथवा भोजन के जरिए शरीर में प्रवेश करता है जिसके कारण दांत, हड्डी और अन्य शारीरिक अंग प्रभावित हो सकते हैं, बीमारी के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पूरे रामगढ़ जिले में फ्लोरोसिस जांच की जा रही है जिसमें लगभग 19950 स्कूलों के बच्चों, लगभग 11,000 आम जनों, 5095 गर्भवती महिलाओं की एनएसी चेकअप के दौरान एवं डेंटल के ओपीडी में 5500 व्यक्तियों की जांच की गई है जांच के उपरांत लगभग 10,000 व्यक्तियों को संदिग्ध पाया गया है। बीमारी की जांच के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ में प्रयोगशाला स्थापित है एवं सामान्य जन अपने पीने की पानी की जांच व पेशाब का सैंपल की जांच निशुल्क करवा सकते हैं यह जांच एनआईए हैदराबाद से प्रशिक्षित टेक्नीशियन के द्वारा जांच की जा रही हैl* *जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सा नोडल पदाधिकारी डॉ सविता वर्मा ने बताया कि इस बीमारी के रोकथाम हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं जिसके माध्यम से बीमारी की पहचान जल्द की जा सके एवं बीमारी को बढ़ने से रोका जाए। सहिया एवं एएनएम की मदद से गांव-गांव से सैंपल लिया जा रहा है एवं संदिग्ध पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में बीमारी को रोकने का कार्य किया जा रहा है l* *जिला कंसलटेंट एनपीसीसीफ डॉ पल्लवी ने बताया कि इस बीमारी को समय रहते पहचानना बहुत जरूरी है फ्लोरीन पदार्थ पीने के पानी एवं बाजार में मिलने वाली कई व्यंजनों में अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कि शुरुआती समय में दांत और धीरे-धीरे कंकाल को नष्ट करना शुरू करता है लोगों से अपील खाने-पीने की सामग्रियों को अच्छे से जांच परख कर अपने आहार में हरी सब्जियां फल शामिल करने से एवं हर रोज दूध के किसी भी प्रकार जैसे दही पनीर लस्सी आदि का सेवन से इस बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है l*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...