Jharkhand

यशवंत सिन्हा से मिलने का लगातार सिलसिला जारी नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने की मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सह पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा से उनके आवास उनके आवास ऋषभ वाटिका, डेमो टांड़ में समाज के समाज के विभिन्न वर्ग के नेताओं का लगातार मिलने का तांता लगा हुआ है। मिलने वालों ने बस एक ही बात कह रहे हैं कि आप लोकसभा का चुनाव लड़े हम सब आपके साथ हैं। यशवंत सिन्हा जी का ऐसा व्यक्तित्व व्यक्तित्वथी है कि उनको लोकसभा की जनता अपना अभिभावक समझती है और अपना भरपूर प्यार और सम्मान देती है। यशवंत सिन्हा जी से खुलकर बिना किसी के दबाव में अपना विचार उनके समक्ष पर प्रकट कर अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कर रहे हैं। लोग दलगत भावना से ऊपर उठकर उन्हें चुनाव में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। मुख्य रूप से आज मिलने वालों में कटकमसांडी क्षेत्र के लोकप्रिय नेता किशोरी राणा ने बड़े ही मुखर होकर अपना समर्थन यशवंत सिन्हा जी को देने की बात कहीं और भरोसा दिया कि आप आगे आए हम लोग तन, मन, धन से आपका साथ देने को तैयार हैं। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भैया बांके बिहारी ने भी बड़े ही गर्म जोशी से यशवंत सिन्हा जी से मुलाकात कर अपना समर्थन देने की बात कही। भैया बांके बिहारी ने कहा कि भाजपा के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं में काफी रोष है कि भाजपा ने जयंत सिन्हा जी का टिकट काट दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि हम सब पूर्ण निष्ठाऔर समर्पित भाव से आपके साथ हैं। आपको विजय दिलाने के उपरांत ही हम सबको सम्मान मिलेगा। आपकी जीत ही हमारी विजय होगी। भाजपा के जिला महामंत्री सुनील साहू ने भी अपना समर्थन देने के लिए यशवंत सिन्हा के पास घटों बैठकर विचार विमर्श किया। चंदवारा प्रखंड से चंद्रभूषण साव ने भी अपने समर्थकों के साथ मुलाकात कर अपना समर्थन देने की बात कही। अब बस इंतजार है कि किस समय यशवंत सिन्हा चुनाव के महासागर में उतरने की अपनी स्वीकृति के साथ घोषणा करें। मिलने वालों में आज अल्पसंख्यक मोर्चा समुदाय के नेताओं ने भी यशवंत सिन्हा से आग्रह किया कि आपके जैसा कद्दावर व्यक्ति हमारा सांसद बनकर हमारा नेतृत्व करें यह हम सबों के लिए गर्व की बात होगी। मुलाकात करने वालों में राजेंद्र साव,रामू साव, सुभाष राणा, वासुदेव साव, अजय साव, महावीर साव,कौशल कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए। उक्त जानकारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
JharkhandPakurSports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीता खिताब

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल कार्यालय), पाकुड़...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पुरी में झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ की लागत से बनेगा

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट के पास...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में शराब पार्टी के बाद विवाद, युवक को लगी गोली

Khabar365newsरांची। राजधानी में देर रात शराब पार्टी के बाद हुए विवाद के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में कथित धांधली का सॉफ्टवेयर कनेक्शन,

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जांच में एक...