Jharkhand

क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग वेल्स क्रिकेट मैदान में स्वर्गीय नरेश देव एवं स्वर्गीय सुशीला देव की स्मृति में उनके पुत्र हजारीबाग नगर निगम के पूर्व उपमहापौर सह सांसद प्रतिनिधि आनंद देव के द्वारा एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद अध्यक्ष, वित्त संबंधी स्थाई संसदीय समिति के तथा विशिष्ट अतिथि सदर विधानसभा के विधायक मनीष जासवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में भाग ले रहे वेल्स क्रिकेट क्लब बनाम डॉल्फिन 11 के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर सांसद जयंत सिन्हा एवं विधायक मनीष जयसवाल के द्वारा अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। सांसद जयंत सिन्हा ने विधायक द्वारा फेंके गए गेंद पर चौके छक्के लगाकर खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनसमूह का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप अपनी खेल प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें जिससे आपके आने वाले समय में हजारीबाग जिले से आपको राष्ट्रीय टीम में खेलने का अवसर प्रदान हो, यही मेरी ओर से आप सभी को शुभकामना है। इस आयोजन के लिए उन्होंने सांसद प्रतिनिधि आनंद देव का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि आप के प्रयास से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस तरह का आयोजन जिले में लगातार होना चाहिए इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि मंडल के संयोजक प्रोफेसर सुरेंद्र सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि टुन्नू गोप, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय सिंह, क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी विकास चौधरी, आशीष चौधरी, मनोहर सिंह, रंजीत सिंह, प्रवीण कुमार, दिलीप यादव, राकेश गुप्ता, जेपी जैन, भैया अभिमन्यु प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि प्रफुल्ल कुमार हिमांशु कुमार, तलत सबीर उर्फ बाबू खान, रणधीर पांडे, मुकेश सिंह, नारायण गुप्ता बंटी तिवारी भैया नितेश कुमार एवं विधायक के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित हुए उक्त जानकारी सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

मलेशिया में प्रवासी मजदूर की मौत, रोजगार की तलाश बनी त्रासदी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र की अडवारा पंचायत के 36 वर्षीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दामोदर नदी से अवैध बालू उठाव का धंधा खुलेआम, प्रशासन बना मूकदर्शक

Khabar365newsवहीं नदी किनारे बसे गांवों में रह रहे लोगों ने बताया कि...