Jharkhand

जेल से निकलीं ममता देवी के न्याय यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़। पूर्व विधायक ममता देवी को कोर्ट के बेल मिलने के बादबुधवार को कांग्रेस और उनके समर्थकों ने पूरे शहर में न्याय यात्रा निकालकर उनका स्वागत किया। चिलचिलाती धूप की बिना परवाह किए हजारों की संख्या में महिला-पुरुष सभी समर्थक गाजे-बाजे के साथ इस न्याय यात्रा में शामिल हुए।

इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान जगह-जगह आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान फूलों से सुसज्जित गाड़ी पर सवार पूर्व विधायक ममता देवी जनता का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहीं थी। उनके साथ में विधायक अंबा प्रसाद भी लोगों का अभिवादन कर रही थी।

कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व ममता देवी ने कांकेबार स्थित मां महामाया मायाटूंगरी मंदिर पहुंची। यहां पर अपने छोटे से बच्चे को महीनों बाद देखकर गले लगाकर रो पड़ी।

मंदिर में ममता देवी ने माता की पूजा-अर्चना कर माथा टेका। मंंदिर में माथा टेकने के बाद उन्होंने पटेल चाैक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

रामगढ़ ब्लॉक परिसर में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। यात्रा में कार्यकर्ताओं के हुजूम से पूरा रोड जाम हो गया। परिसर में उनके सम्मान में मंच सजाया गया था।

महिलाओं ने उन्हें पगड़ी पहनाकर पुष्प वर्षा करते हुए आरती उतारकर मुंह मीठा कराकर जयकारा लगाई। ममता ने सुभाष चौक और थाना चौक व अंबेडकर पार्क में भी माल्यार्पण किया।

न्याय यात्रा के दौरान आक्रमक तेवर में दिखी ममता देवी ने कहा कि धन, बल, छल सब कुछ हार गया है और न्याय जीत गया है। इसलिए चाहे कोई कितना भी लाख षडयंत्र रचे जनता की आवाज हमेशा बुलंद करती रहूंगी। जनता के लिए जितनी बार जेल जानी पड़े जाउंगी।

पूर्व विधायक ने कहा कि मैं विधायक रहूं या ना रहूं फर्क नहीं पड़ता। मैं पहले भी कहती रही हूं कि बेटी, बहन की तरह सबों के साथ हमेशा खड़ी रहूंगी।

चुनाव को लेकर कहा कि मैं या कांग्रेस पार्टी नहीं हारी जनता ने भरपूर प्यार दिया है। विपक्ष का आंकलन ही फेल कर गया है। जनता के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

बड़कागांव विधानसभा की विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि इस न्याय यात्रा में उमड़ा जनसैलाब यह बता रहा है कि यहां की जनता ममता देवी से कितना प्यार करती है। इस चिलचिलाती धूप में बिना किसी स्वार्थ के लोग इस कदर उमड़ रहे हैं। यह उनके प्रति सम्मान ही तो है।

उन्होंने कहा कि न्याय की जीत हुई है और जनता का विश्वास जीत गया है। जनता से किए वायदे और विकास के कार्य को हमदोनों मिलकर पूरी शक्ति के साथ करेंगे। जनता के लिए जो किया वह दिख रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...