बिहारब्रेकिंग

पुणे के बड़े कारोबारी की बिहार में लाश मिलने से सनसनी, साइबर ठगों ने अपहरण कर उतारा मौत के घाट 

Share
Share
Khabar365news

महाराष्ट्र के पुणे के एक स्क्रैप व्यवसायी की बिहार में हत्या कर दी गई है। घोसी थाना क्षेत्र के मननपुर गांव के पास से शनिवार 12 अप्रैल की सुबह लाश बरामद की गई थी। सोमवार 14 अप्रैल को शव की पहचान की गई। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के पुणे के व्यवसायी लक्ष्मण साधु शिंदे के रूप में हुई है, जो स्क्रैप के व्यवसाय से जुड़े थे। दरअसल तीन दिन पहले शनिवार (12 अप्रैल) को जहानाबाद के बंधुगंज एकंगरसराय सड़क पर घोसी थाना क्षेत्र के मननपुर गांव के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जहानाबाद की घोसी थाना पुलिस ने लावारिस लाश समझकर उसका पोस्टमार्टम करा दिया, लेकिन लाश की पहचान होते ही पुलिस महकमे में हड़कंम मच गया है। 

जानकारी के मुताबिक, व्यवसायी को साइबर ठगों ने पटना बुलाकर अपहरण किया और हत्या कर दी। इस दौरान अपराधी व्यवसायी को पटना, नालंदा और जहानाबाद लेकर घूमे होंगे। इस मामले की गूंज पटना पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गई है। पटना, जहानाबाद और नालंदा की पुलिस मिलकर इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच में जुटी है। इधर जहां से पुणे के व्यवसायी की लाश मिली थी, वहां के स्थानीय चुनकपुर गांव निवासी मुन्ना कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह हम लोग अपने खेत पर फसल देखने के लिए आए तो देखा कि सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों को दिया गया। जैसे ही इलाके में इस बात की सूचना मिली कि एक शव पड़ा हुआ है, बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए इकट्ठे हुए। 


घोसी के एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह मननपुर गांव के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को बरामद कर जहानाबाद भेज कर पोस्टमार्टम करा दिया था। अब शव की पहचान महाराष्ट्र के पुणे स्क्रैप व्यवसाई के रूप में हुई है। वहीं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि शनिवार को सुबह एक शव मिला था. लाश की पहचान नहीं हुई थी। घोसी थाने में यूडी केस दर्ज हुआ था। अगले दिन शव की पहचान हुई। मामले की जांच पड़ताल चल रही है। पटना, नालंदा और जहानाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि साइबर अपराधियों का हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
झारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज : प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार, 12 बोतल बरामद

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सकरूगढ़ निचला टोला स्थित पानी...

झारखंडब्रेकिंगरांची

IIM रांची में मुंशी प्रेमचंद की 145वीं जयंती पर “मंत्र” की हुई नाट्य प्रस्तुति

Khabar365newsभारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से महान हिंदी...

झारखंडब्रेकिंग

JMM नेता और पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद का निधन, सादगी और जनसेवा के थे मिसाल

Khabar365newsझारखंड : झारखंड ने आज अपना एक सच्चा गांधीवादी नेता खो दिया।...