Home बिहार पुणे के बड़े कारोबारी की बिहार में लाश मिलने से सनसनी, साइबर ठगों ने अपहरण कर उतारा मौत के घाट 
बिहारब्रेकिंग

पुणे के बड़े कारोबारी की बिहार में लाश मिलने से सनसनी, साइबर ठगों ने अपहरण कर उतारा मौत के घाट 

Share
Share

महाराष्ट्र के पुणे के एक स्क्रैप व्यवसायी की बिहार में हत्या कर दी गई है। घोसी थाना क्षेत्र के मननपुर गांव के पास से शनिवार 12 अप्रैल की सुबह लाश बरामद की गई थी। सोमवार 14 अप्रैल को शव की पहचान की गई। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के पुणे के व्यवसायी लक्ष्मण साधु शिंदे के रूप में हुई है, जो स्क्रैप के व्यवसाय से जुड़े थे। दरअसल तीन दिन पहले शनिवार (12 अप्रैल) को जहानाबाद के बंधुगंज एकंगरसराय सड़क पर घोसी थाना क्षेत्र के मननपुर गांव के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जहानाबाद की घोसी थाना पुलिस ने लावारिस लाश समझकर उसका पोस्टमार्टम करा दिया, लेकिन लाश की पहचान होते ही पुलिस महकमे में हड़कंम मच गया है। 

जानकारी के मुताबिक, व्यवसायी को साइबर ठगों ने पटना बुलाकर अपहरण किया और हत्या कर दी। इस दौरान अपराधी व्यवसायी को पटना, नालंदा और जहानाबाद लेकर घूमे होंगे। इस मामले की गूंज पटना पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गई है। पटना, जहानाबाद और नालंदा की पुलिस मिलकर इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच में जुटी है। इधर जहां से पुणे के व्यवसायी की लाश मिली थी, वहां के स्थानीय चुनकपुर गांव निवासी मुन्ना कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह हम लोग अपने खेत पर फसल देखने के लिए आए तो देखा कि सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों को दिया गया। जैसे ही इलाके में इस बात की सूचना मिली कि एक शव पड़ा हुआ है, बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए इकट्ठे हुए। 


घोसी के एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह मननपुर गांव के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को बरामद कर जहानाबाद भेज कर पोस्टमार्टम करा दिया था। अब शव की पहचान महाराष्ट्र के पुणे स्क्रैप व्यवसाई के रूप में हुई है। वहीं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि शनिवार को सुबह एक शव मिला था. लाश की पहचान नहीं हुई थी। घोसी थाने में यूडी केस दर्ज हुआ था। अगले दिन शव की पहचान हुई। मामले की जांच पड़ताल चल रही है। पटना, नालंदा और जहानाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि साइबर अपराधियों का हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Breakingझारखंडब्रेकिंगभारत

SIR और MMDR संशोधन पर सरकार जताएगी विरोध

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस...