JharkhandPakur

डांगापाड़ा के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार भगत को मिला राष्ट्रीय सम्मान, ‘स्टार एजुकेशन अवॉर्ड्स 2025’ के लिए चयनित

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

पाकुड़ जिले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगापाड़ा के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार भगत का ESFE और Times of India द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘स्टार एजुकेशन अवॉर्ड्स 2025’ के लिए चयन होने से पूरे इलाके में खुशी की लहर है।
श्री भगत को “बेस्ट प्रिंसिपल इन स्कूल – झारखंड (पाकुड़)” कैटेगरी (सीरियल नंबर G-20) में चुना गया है।

उनके नेतृत्व में विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में रहकर भी विद्यालय को उत्कृष्ट प्रदर्शन दिलाने की उनकी दूरदर्शिता को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

मुंबई के NESCO, गोरेगांव पूर्व में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
श्री भगत ने इस उपलब्धि को विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया और भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता और ऊँची करने का संकल्प व्यक्त किया।

डांगापाड़ा व पूरे पाकुड़ जिले में इस सम्मान को लेकर गौरव और उत्साह का माहौल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...