हजारीबाग

दारू थाना की जबरदस्त कार्रवाई: दो बड़े वारंटी धराए, थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता से अपराधियों में दहशत

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर कड़ा संदेश देते हुए दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे वारंटियों को धर-दबोचा है। दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की नेतृत्व क्षमता, सटीक प्लानिंग और लगातार मॉनिटरिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधियों के लिए दारू थाना क्षेत्र अब सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा।

पहले मामले में Case-1297/17 (TR-1001/17) के अंतर्गत धारा 138 NI Act में दोष सिद्ध वारंटी खागेश्वर साहू, पिता स्व. चांदो साव, निवासी झुमरा को माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के आदेशों के आलोक में गिरफ्तार किया गया। लंबे समय से फरार यह अभियुक्त अंततः पुलिस की पैनी नज़र और तेज़ कार्रवाई के सामने नाकाम रहा।

दूसरे महत्वपूर्ण मामले में G(LEO) Case-129/14 के तहत धारा 5/19 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के वारंटी अतुल कुमार देव, पिता रामरक्षा देव, निवासी पुनाई को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापित किया गया। पर्यावरण से जुड़े इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के मार्गदर्शन में की गई इन दोनों कार्रवाइयों ने न सिर्फ पुलिस की कार्यकुशलता को उजागर किया है, बल्कि यह भी साफ कर दिया है कि वारंटी और फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार और सख़्ती से जारी रहेगा। थाना क्षेत्र में अपराधियों में दहशत और आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

दारू थाना की यह दोहरी कामयाबी पुलिस टीम की सतर्कता, साहस और मजबूत कानून-व्यवस्था का प्रमाण है—और इसके केंद्र में हैं थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

आजादी के बाद पहली बार पक्की सड़क से जुड़ेगा सलगा बिरहोर टांडा, सांसद मनीष जायसवाल ने किया शिलान्यास

Khabar365newsकटकमदाग़ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को हजारीबाग...

हजारीबाग

क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में हजारीबाग पुलिस का परचम, पु०अ०नि० रोशन कुमार को फिंगर प्रिंट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल

Khabar365newsचतरा: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में...