Home Bihar नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा: दूसरे चरण के दूसरे दिन दरभंगा को ₹136 करोड़ की योजनाओं की सौगात
BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा: दूसरे चरण के दूसरे दिन दरभंगा को ₹136 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Share
Share

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दूसरे चरण के दूसरे दिन दरभंगा पहुंच रहे हैं, जहां वे जिले को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री यहां कुल 90 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिनकी कुल लागत लगभग 136 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें 104.26 करोड़ रुपये की 50 योजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी और 32.56 करोड़ रुपये की 40 योजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

यात्रा का एक मुख्य आकर्षण दिल्ली मोड़ स्थित नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस पड़ाव (ISBT) का लोकार्पण है, जिसे 88.78 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। मालूम हो कि इस प्रोजेक्ट की नींव 15 दिसंबर 2018 को रखी गई थी और निर्माण कार्य अभी भी प्रगति पर है जिसकी अंतिम समय सीमा 14 दिसंबर 2027 निर्धारित है। उद्घाटन के साथ ही मुख्यमंत्री बस स्टैंड परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 11 मॉडल प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में दरभंगा की बुनियादी संरचनाओं के निरीक्षण पर विशेष जोर रहेगा। वे निर्माणाधीन दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के कार्य की प्रगति का जायजा लेंगे, जिसका ढांचा लगभग एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही, वे एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के कार्यों और भारत माला परियोजना के तहत आमस-दरभंगा पथ के निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रस्तावित लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब के लिए चयनित स्थल का दौरा भी उनके कार्यक्रम का हिस्सा है।

महिला सशक्तिकरण और जीविका दीदियों की सफलता इस यात्रा का एक भावनात्मक पहलू है। नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हजारों जीविका दीदियां शामिल होंगी, जो अपने द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी। वहीं कार्यक्रम के समापन चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें स्थानीय प्रशासन के साथ विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।
इसके बाद वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे सरकार की भविष्य की योजनाओं और क्षेत्र के विकास के रोडमैप को जनता के सामने रखेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

अजित पवार की मौत की CBI जांच की मांग, रोहित पवार ने अमित शाह से की अपील

महाराष्ट्र की राजनीति में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत का मामला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

आज से भारत दौरे पर प्रिंस विलियम और केट,

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन आज यानी 16 नवंबर...