हजारीबाग

दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सख़्ती और समझाना—यातायात नियमों के पालन का दिया मजबूत संदेश

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली। नियमित वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार फाइन काटा गया। इसके बाद दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने स्वयं वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का सख़्ती से पालन करने की समझाइश दी।

थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने चालकों को बताया कि यातायात नियम सिर्फ़ चालान काटने के लिए नहीं, बल्कि आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल फोन का इस्तेमाल और शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

अभियान के दौरान पुलिस की कार्यशैली सख़्त होने के साथ-साथ मानवीय और प्रेरणादायक भी दिखी। चालान कटने के बाद चालकों को अपमानित करने की बजाय उन्हें समझाया गया कि दोबारा गलती न करें और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी आदत बनाएं। इस पहल से वाहन चालकों में जागरूकता बढ़ी और कई लोगों ने भविष्य में नियमों का पालन करने का भरोसा भी दिलाया।

स्थानीय लोगों ने दारू पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान से न सिर्फ़ दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि लोगों की सोच भी बदलेगी। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की नेतृत्व क्षमता और ज़मीनी सक्रियता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि दारू थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

दारू पुलिस का संदेश साफ़ है—नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों की ज़िंदगी की भी रक्षा करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

मुंबई में गूंजी झारखंड के छात्रों की आवाज, किशोरी राणा के प्रयासों ने प्रवासी झारखंडियों में जगाई नई उम्मीद

Khabar365newsमुंबई में देवेंद्र महतो का आत्मीय स्वागत, विद्यार्थियों के अधिकारों से लेकर...

हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर गिद्दी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग)। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न...