Home Jharkhand छावनी परिषद में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला आयोजित
Jharkhand

छावनी परिषद में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला आयोजित

Share
Share

रामगढ : छावनी परिषद फुटबॉल मैदान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इसका आयोजन झारखंड सरकार श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय रामगढ़ द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार योजना के तहत किया गया. मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रामगढ़ ममता देवी, विशिष्ट अतिथि विधायक, माण्डू, निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, सासंद प्रतिनिधि, राजीव जयसवाल, श्रम अधीक्षक अभीषेक वर्मा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, जिला नियोजन पदाधिकारी रामगढ़ मनोज मनजीत ने संयुक्त रूप से दीप

दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का सफल आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी मनोज मनजीत के मार्ग दर्शन में हुआ. उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला में राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में नियोजन प्रदान करने के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से से करीब 1970 रिक्तियों प्राप्त हुई है. ममता देवी ने भव्य रोजगार मेला के आयोजन के लिए एवं एक मंच पर नियोजको एवं नौकरी की चाह रखने वाले बेरोजगार युवक/युवतियों को साधन उपलब्ध करने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की.

ममता देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के अथक प्रयास से स्थानीय बेरोजगार युवक/युवतियों को स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध हो रहा है. रामगढ़ जिले में झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी द्वारा संचालित कुल 13 कौशल केन्द्र में निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. सभी बेरोजगार युवक/युवतियों इसका लाभ प्राप्त करें और साथ ही अपने जानने वालों के बीच सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओ का प्रचार करें.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
PakurActiveJharkhand

JTET-2026: परीक्षा केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की...

ActiveBreakingEducationJamtadaJharkhand

जामताड़ा में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई JTET-2026 परीक्षा

डीसी और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण 20 परीक्षा...

ActiveJharkhandRanchi

धुर्वा में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को दी गई श्रद्धांजलि, 18वां मासिक कार्यक्रम आयोजित

रांची । देश व्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि...