झारखंडब्रेकिंग

डीसी ने प्रमुख धार्मिक स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

Share
Share
Khabar365news

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और सक्रिय है. पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनी रहे, जुलूस को सुगम बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. इसी सिलसिले में आज रांची डीसी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मंदिरों और जुलूस के रास्तों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेहल मंडप टोली मंदिर, दक्षिण मुखी बजरंगबली मंदिर (रातू रोड), विश्वनाथ शिव मंदिर (पिस्का मोड़), श्री महावीर मंदिर (पंडरा), तपोवन मंदिर (निवारणपुर) और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिये, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.

प्रशासन रामनवमी जुलूस मार्गों पर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस बलों की की प्रतिनियुक्ति करेगा. साथ ही, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. इसके अलावा, जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी रखने का भी निर्णय लिया है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई असामाजिक तत्व अफवाहें या आपत्तिजनक संदेशों के जरिए शांति भंग न कर सके

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा के ग्रेजुएट किसान बना रहे नई पहचान

Khabar365newsजामताड़ा में 10 से 15 ग्रेजुएट युवा नौकरी की तलाश में भटकते-भटकते...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कॉसमॉस युथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट,

Khabar365newsरांची। महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती और राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा,

Khabar365newsबिहार में आज भी साफ रहेगा आसमान। मौसम विभाग के अनुसार राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब शुष्क रहेगा झारखंड का मौसम,

Khabar365newsझारखंड में के सभी जिलों का मौसम अब अगले कई दिनों तक...