Jharkhand

*रामगढ़ जिला समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: *गुरुवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान सबसे पूर्व अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री संजीव कुमार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभिन बैंकों द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियो की जानकारी दी गयी। उपायुक्त ने वार्षिक साख योजना के तहत बैंकवार किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी बैंक प्रबंधकों/ प्रतिनिधियों को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। केसीसी के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे लाभ की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कृषि क्षेत्र में केसीसी का लाभ बढ़ाने एवं गाय, बकरी सहित अन्य पशुपालन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के साथ-साथ मत्स्य पालकों को केसीसी के लाभ से आच्छादित करने का निर्देश दिया वही उपायुक्त ने पीएमएफएमई के तहत माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइज के तहत लाभुकों को चिन्हित कर लाभान्वित करने का निर्देश दिया।**एमएसएमई अंतर्गत कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रायरिटी सेक्टर के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे ऋण में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए वहीं उपायुक्त ने जिन बैंकों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रो सहित योजनाओं में कार्यों को संतोषजनक नहीं पाया उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने मुद्रा लोन योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान उपायुक्त ने सरकार आपके द्वार, विकसित भारत संकल्प यात्रा सहित अन्य माध्यमों से किसान क्रेडिट कार्ड के लाभ हेतु प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करते हुए अगले गुरुवार तक सभी मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया। राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी द्वारा प्रत्येक जिले में प्रत्येक बैंक को एक-एक गांव गोद लेने हेतु लिए गए निर्णय के आलोक में उपायुक्त ने रामगढ़ जिला अंतर्गत सभी बैंकों से एक एक गांव को गोद लेते हुए में प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। इन सबके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों द्वारा वर्ष 2024- 25 के लिए तैयार वार्षिक साख योजना का विमोचन किया गया।**बैठक के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला योजना पदाधिकारी डीपीएम जेएसएलपीएस, डीडीएम नाबार्ड, सांसद प्रतिनिधि, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक, जिला समंवयकों व प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...