CrimeJharkhand

रहस्यमई तरीके से पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

Share
Share
Khabar365news

सोनारायठाडी /संतोष शर्मा : सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के बाजार स्थित घर से थोड़ी दूर पर पेड़ पर 20 वर्षीय ऋत्विक राज उर्फ बउवा का शव फंदे में लटका हुआ मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी वहीं थाना प्रभारी अफ़रोज़ आलम अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में मृतक ऋत्विक राज के पिता ऋषभ राय ने बताया कि बुधवार को गांव में दुर्गा पूजा को लेकर शाम पांच बजे घर से निकला था , सात बजे बाजार में ही देखा गया । इसके पश्चात नही मिला और ऋत्विक घर नही पहुंचा। जिसके बाद अधिक देर हो जाने के बाद उन्होंने कई बार उसको फोन लगाया मगर फोन रिसीव नहीं किया ।वही माइक से अलॉसमेंट भी कराया। देर रात को भी कई बार फोन लगाया था मगर फोन का जवाब नहीं मिला सुबह होने पर आसपास में ऋत्विक को ढूंढने के लिए हम लोग निकले तो घर के थोड़ी दूर स्थित बागान में पेड़ में फंदे से लटका हुआ ऋत्विक का शव मिला। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शवको पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया जबकि मृतक के पिता राजेंद्र राय ने हत्या की आशंका जताई है।वही घटना स्थल पर पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार पहुच कर आवश्यक छानबीन किए वही पुलिस सभी बिंदुओं पर जॉच कर रही है । बता दें कि ऋत्विक राज उर्फ बउवा पल्स टू विद्यालय सोनारायठाडी का इंटर प्रथम वर्ष का छात्र है जो देवघर में रह कर पढ़ाई कर रहा था । पूजा को लेकर घर आया हुआ था 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...