BiharBreakingCrime

स्कूल के गटर में मिला 4 वर्षीय छात्र का शव, गुस्साई भीड़ ने फूंक दिया स्कूल

Share
Share
Khabar365news

बिहार: राजधानी पटना के एक स्कूल में एक 4 वर्षीय छात्र का शव मिला। यह शव स्कूल के गटर वाले कमरे से मिला। बच्चा 16 मई, 2024 को स्कूल गया था लेकिन जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश चालू की गई। शव मिलने पर भीड़ आक्रोशित हो गई और स्कूल में तोड़फोड़ के साथ आगजनी की। गुस्साए परिजन ने शव को सड़क पर रख दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग को बाटागंज पेट्रोल पंप के पास जाम लगा दिया। सड़क पर भी आगजनी की गई है। हालांकि पुलिस घटना की जांच में जुट चुकी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह बच्चा स्कूल में पढ़ने गया था। लेकिन छुट्टी के बाद बच्चा स्कूल से वापस नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की। परिजन बच्चे की तलाश में स्कूल गए। जब स्कूल में पूछताछ की गई तो स्कूल प्रबंधन ने बच्चे के स्कूल से घर जाने की बात कही।

परिजन फिर भी नहीं मानें और बच्चे की तलाश करने के लिए स्कूल की खाक छानने लगे। बताया जा रहा है कि बच्चे की तलाश में परिजनों ने स्कूल परिसर में एक कमरे के गटर को खोला तो सभी दंग रह गए। गटर के अंदर मासूम बच्चे का शव पड़ा था। इसके बाद स्कूल में बवाल मच गया।

सड़क पर जाम लगा दिया गया और आगजनी की गई। साथ ही स्कूल के एक हिस्से को भी स्थानीय लोगों और परिजनों ने आग के हवाले कर दिया। हालांकि आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और स्कूल की इमारत में लगी आग पर काबू पाया। फिलहाल प्रशासन और पुलिस ने लोगों और परिजनों को समझा बुझाकर सड़क से हटा दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद में गैस कटर सिलेंडर विस्फोट, 2 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsधनबाद के मुनीडीह क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने...