BreakingDHANBADJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद में गैस कटर सिलेंडर विस्फोट, 2 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Share
Share
Khabar365news

धनबाद के मुनीडीह क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। आधी रात के करीब गैस कटर सिलेंडर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय वहां 8 से 10 लोग मौजूद थे। सिलेंडर फटते ही जहरीली गैस तेजी से फैल गई, जिससे आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। कुछ ही पलों में हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और दम घुटने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

हादसे में चार लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने संजय यादव और मोहम्मद अजहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोहम्मद अब्राहिम और मोहम्मद इमामुद्दीन का अस्पताल में इलाज जारी है, और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा,

Khabar365newsगुमला जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में अधूरी सड़क से स्कूली बच्चे और मरीज परेशान

Khabar365newsगुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत हेसागुटु कल्हुटोली गांव में अधूरी सड़क...