BreakingJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

मंदिर निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर का शव कमरे से बरामद, मौत की वजह बनी रहस्य

Share
Share
Khabar365news

चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित शीला के पीरी गांव में एक इंजीनियर का शव उनके कमरे से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बिहार के मधेपुरा निवासी दिलनवाज के रूप में हुई है, जो यहां संकट मोचन मंदिर के निर्माण कार्य में बतौर इंजीनियर कार्यरत थे। सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल की जांच के दौरान मृतक के बिस्तर के नीचे से कुछ दवाइयां भी बरामद की गई हैं। साथ ही, उनके घुटनों पर चोट के निशान और मलहम-पट्टी भी पाई गई है, जिससे उनकी मौत को लेकर संदेह और गहराता जा रहा है।

सिमरिया थाना के एसआई नंदलाल राम ने बताया कि मृतक बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और नियमित रूप से दवाइयों का सेवन कर रहे थे। हालांकि, शरीर पर चोट के निशान और दवाओं की बरामदगी के चलते पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जब्त दवाओं की फोरेंसिक जांच के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि यह एक प्राकृतिक मौत है या इसके पीछे किसी प्रकार की साजिश अथवा लापरवाही छिपी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में विवान बजाज शोरूम का शुभारंभ, विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित खैरा मांझी चौक में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा ‘प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर’ का शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु महिला सशक्तिकरण को नई दिशा स्वर्णरेखा...

jamshedpurJharkhand

एक बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने के लिए आगे आई महिला उत्थान समिति और मीडिया प्रतिनिधि

Khabar365newsएक पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने की मांग को लेकर महिला...

BreakingdumkaJharkhand

दुमका में फर्जी पुलिस बनकर वसूली, दो युवक गिरफ्तार

Khabar365newsदुमका : दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव में शनिवार...