हजारीबाग

चुनावी सख्ती का असर! चौपारण में चेक पोस्ट पर उड़ती कार से उड़ी 16.50 लाख की नकदी, प्रशासन की सख्ती से हड़कंप!

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग/चौपारण:
बिहार विधानसभा चुनाव–2025 को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के बीच चेकपोस्ट पर की जा रही प्रशासनिक सख्ती का बड़ा असर देखने को मिला। बुधवार देर रात चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक इरटिगा कार (JH02BV-0702) से ₹16,50,000 नकद राशि बरामद की गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, वाहन की जांच के दौरान कार में सवार श्री आकृति कनौजिया, निवासी दक्षिण दिल्ली के पास रखे सूटकेस से यह भारी-भरकम रकम मिली। पूछताछ के दौरान वे इस नकदी के संबंध में कोई संतोषजनक दस्तावेज या औचित्य पेश नहीं कर सके।

इसके बाद स्टैटिक टीम के दंडाधिकारी श्री केदार साव के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई की गई। नकदी को विधिवत जब्त करते हुए जब्ती सूची तैयार की गई है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी:

श्री संजय कुमार यादव, अंचल अधिकारी, चौपारण

पुलिस अवर निरीक्षक श्री सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण

सहायक निरीक्षक श्री राज कुमार सिंह

सहायक निरीक्षक श्री बादल कुमार महतो

सशस्त्र बल एवं लाठी बल की टुकड़ी

चुनावी माहौल में नकदी की यह बरामदगी प्रशासन की सतर्कता और पारदर्शी चुनाव की दिशा में उठाया गया सख्त कदम माना जा रहा है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि “आचार संहिता के पालन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान जारी रहेगा।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

SIR नोटिसधारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पेलावल दक्षिणी में लगा विशेष कैंप

Khabar365newsSDM आदित्य पांडे ने किया शिविर का निरीक्षण,मौके पर उपस्थित रहे सीओ...

हजारीबाग

आराभुसाई पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन

Khabar365news 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अक्टूबर से...