Jharkhand

72 दिन से लापता युवक का शव कुंए में बरामद, हत्या की आशंका

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पिछले 72 दिनों से लापता युवक दर्शील बर्णवाल उर्फ सोनू का शव बरामद किया गया है। पिपराडीह रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एक कुएं से युवक का शव पूरी तरह सड़ी-गली अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और तकनीकी शाखा मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद परिजनों ने मृतक के कपड़ों और मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान की।

जानकारी के मुताबक दर्शील की शादी तय हो चुकी थी और विवाह के महज 10 दिन पहले, 19 नवंबर को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। लापता होने के बाद से ही परिवार उसकी तलाश में जुटा था, लेकिन गुरुवार की शाम इस दर्दनाक अंत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इधर, मृतक के परिजनों ने इस घटना को सोची-समझी हत्या करार दिया है। मृतक के मामा अशोक बर्णवाल ने आरोप लगाया है कि दर्शील की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को कुएं में फेंका गया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि इस मामले को आत्महत्या का रूप न देकर निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल, पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तनाव और शोक का माहौल बना हुआ

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे स्टीम कॉलोनी, पतरातू में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य जारी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू् प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टीम...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...