BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मानगो में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, सूझबूझ से बची जान, आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है। घटना कपाली निवासी राजन खान के साथ जवाहर नगर रोड नंबर-12 के पास घाटी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजन खान रविवार रात करीब 9.30 बजे करलोस जैस्मिन फ्लैट स्थित अपने मित्र शारिक के घर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी कार पार्क कर बाहर कदम रखा, वहां पहले से मौजूद मो. नइम तलवार लहराते हुए उनके सामने आ गया।

पीड़ित के मुताबिक, आरोपी नशे की हालत में था और बिना किसी उकसावे के उस पर हमला कर दिया। उसने लगातार 20 से 25 बार वार करने की कोशिश की। हालांकि, राजन खान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह खुद को बचाया और तुरंत कार में घुसकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद राजन खान ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मो. नइम को गिरफ्तार कर थाना ले आई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी से पूछताछ जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है और उसकी गतिविधियों से लोग पहले से परेशान थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पत्रकारों ने मनाया शहादत दिवस।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू स्थित शहीद भगत सिंह चौक में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

भाकपा अचल सचिव सह एनटीपीसी मजदूरी यूनियन (एटक) शाखा ने शहादत दिवस मनाया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु 23 मार्च 2025 को यूनियन कार्यालय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा के बमनडीहा गांव में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

Khabar365newsएक तरफ जहां दुनिया ब्रांडेड बोतलबंद पानी की ओर बढ़ रही है,...