BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

मलेशिया में प्रवासी मजदूर की मौत, रोजगार की तलाश बनी त्रासदी

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र की अडवारा पंचायत के 36 वर्षीय प्रवासी मजदूर वकील सिंह की मलेशिया में काम के दौरान असामयिक मौत हो गई। गुरुवार की देर शाम परिजनों को मृतक की मौत की जानकारी मिली। झमन मलेशिया की Larsen & Toubro Limited कंपनी में कार्यरत थे। बताया गया कि वे पिछले दो वर्षों से मलेशिया में रोजगार कर रहे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी और चार संतानें- रूपा कुमारी (20), सुजीत (18), काजल कुमारी (17) और नीतू कुमारी (13) छोड़ गए हैं। मौत का कारण परिजनों को अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

समाजसेवी और प्रवासी मजदूरों के हितार्थ काम करने वाले सिकन्दर अली ने परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिलों से कई युवा बेहतर अवसरों की तलाश में विदेश जाते हैं। काम के दौरान दुर्घटनाओं में प्रवासी मजदूरों की मृत्यु की घटनाएं आम हो रही हैं। सिकन्दर अली ने सरकार से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से युवाओं को विदेश जाने की आवश्यकता नहीं होगी और ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बचा जा सकेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दामोदर नदी से अवैध बालू उठाव का धंधा खुलेआम, प्रशासन बना मूकदर्शक

Khabar365newsवहीं नदी किनारे बसे गांवों में रह रहे लोगों ने बताया कि...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

Staff Selection Commission MTS नकल कांड: 8 लाख सौदा, धनबाद से 3 गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित MINERVA DIGITAL परीक्षा केंद्र में...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद  होटल में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

Khabar365newsधनबाद जिला स्थित LC रोड में होटल कुबेर से आज शनिवार सुबह...