रामगढ़ जिले के बरकासयाल क्षेत्र स्थित सीसीएल हेडक्वार्टर से डिटी आपरेशन की पांच सदस्यीय टीम ने आज बरकासयाल क्षेत्र के उरीमारी साइडिंग,सयाल डी परियोजना,बिरसा परियोजना, न्यू बिरसा परियोजना का निरीक्षण किया।डीटी आपरेशन रामबाबू प्रसाद ने क्षेत्र के अधिकारी व पदाधिकारियों को उत्पादन व टारगेट को लेकर दिशा निर्देश दिया। बता दें कि पुरे सीसीएल बरकासयाल क्षेत्र को इस बार 6.8 मिलीयन टन कोयला उत्पादन करने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं बरकासयाल महाप्रबंधक अजय सिंह ने डीटी आपरेशन से क्षेत्र से जुड़ी समस्याओ को उनके समक्ष रखा जिसमें नया पंप,बृज एवं बलकुदरा खान को चालू कराने की मांग कि है। वहीं इस मौके पर डीटी आपरेशन से रामबाबू प्रसाद,शंकर झा,सी प्रमोद, इनामदार जीएम आपरेशन बिनोद कुमार,सयाल डी परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार,बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी शिवा दास,एसओपी अजय कुमार,एसओइएनडम अमरेन्द्र कुमार,केपी रंजन आदि लोग मौजूद थे
Leave a comment