Jharkhand

देवघर: अनियंत्रित कार ने श्रद्धालुओं से भरी ऑटो में मारी पीछे से टक्कर, एक की मौत, 11 घायल*

Share
Share
Khabar365news


रिपोर्ट जेपी पत्रकार

देवघर बासुकीनाथ मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के हिरणाटांड के पास एक अनियंत्रित कार ने पीछे से श्रद्धालुओं से भरे एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। धक्का लगने के बाद ऑटो एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में ऑटो पर सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं 11 घायल हो गए।

मृतक का नाम 18 वर्षीय राहुल निषाद है जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला के धर्मबरपुर ग्राम कटरिया उपरवार का रहने वाला है। घायल में सूरज कुमार, राजमाती देवी, बृजेश चौधरी, अजय निषाद, रामाशीष निषाद, चन्दन निषाद, विक्की यादव, विकास सिंह यादव, टुनी यादव और गोलू यादव के नाम शामिल हैं। इस घटना में घायल अजय निषाद कि हालत गंभीर बनी हुई है।

घायलों ने बताया कि वे सभी लोग बाबा धाम पूजा करने के बाद ऑटो से बासुकीनाथ जल चढ़ाने जा रहे थे। उसी दौरान मोहनपुर थाना इलाके के हिरनाटांड के पास एक कार चालक लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाते हुए पीछे से धक्का मार दिया। सभी को एक ऑटो से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा राहुल निषाद को देखने के उपरांत मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मोहनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और धक्का मारने वाले कार को जब्त कर थाना ले आई। बताया जाता है कि धक्का मारने के उपरांत सभी कार सवार वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...