हजारीबाग

बकाया बिजली बिल पर विभाग सख्त, कटकमसांडी में 93 कनेक्शन काटे गए — 20 लाख से अधिक का बकाया

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी (हजारीबाग): वित्तीय वर्ष की समाप्ति नजदीक आते ही विद्युत विभाग ने बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। विद्युत आपूर्ति अवर मंडल कटकमसांडी में सहायक विद्युत अभियंता कृष्णदेव प्रजापति के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विभाग द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान अब तक 93 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पोल से काट दिए गए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इन उपभोक्ताओं पर ₹20,12,949 की भारी भरकम राशि बकाया थी।
कार्रवाई की सख्ती का असर भी देखने को मिला है। कई उपभोक्ताओं ने बिजली कटने के डर से मौके पर ही अपना बकाया भुगतान शुरू कर दिया। अभियान के दौरान अब तक ₹10,52,345 की राशि विभाग के खाते में जमा कराई जा चुकी है।
कटकमसांडी के सहायक विद्युत अभियंता कृष्णदेव प्रजापति ने बताया कि राजस्व वसूली को लेकर मार्च महीने भर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिनका भी बिजली बिल बकाया है, वे जल्द से जल्द कार्यालय पहुंचकर या ऑनलाइन माध्यम से अपना बिल जमा कर दें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभाग किसी भी उपभोक्ता की बिजली काटना नहीं चाहता, लेकिन लंबे समय से बकाया रखने वालों के खिलाफ पोल से तार हटाने की कार्रवाई करना विभाग की मजबूरी बन जाती है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि अंतिम समय का इंतजार न करें, अन्यथा बिना पूर्व सूचना के भी बिजली कनेक्शन विच्छेद किया जा सकता है।
अभियान की इस सख्ती से कटकमसांडी क्षेत्र में बकायेदार उपभोक्ताओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है और बड़ी संख्या में लोग अब बिजली बिल जमा कराने के लिए विभागीय कार्यालय का रुख कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

मेयर अरविंद राणा का भव्य स्वागत, नव झारखंड फाउंडेशन ने दी बधाई

Khabar365newsहजारीबाग: हजारीबाग नगर निगम में शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित मेयर अरविंद...

हजारीबाग

मेढ़कुरी खुद में नशाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग। दारू थाना क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता...

हजारीबाग

प्रमंडलीय आयुक्त ने नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ

Khabar365newsनगर निगम हजारीबाग के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ग्रहण किया पद एवं गोपनीयता...

हजारीबाग

हजारीबाग में घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, सदर एसडीओ ने की स्थिति की समीक्षा

Khabar365newsघरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, किसी उपभोक्ता को नहीं होगी परेशानी घरेलू...