JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने किया डीजल लोको शेड, पतरातु का निरीक्षण

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी (Deputy Chief Safety Officer) श्री गोवर्धन कुमार ने आज शाम 4:00 बजे डीजल लोको शेड, पतरातु का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शेड में सुरक्षा (सेफ्टी) से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU), पतरातु शाखा के शाखा सचिव अजीत कुमार ने कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने शेड में पीट लाइट, इंडस्ट्रियल फैन, सेफ्टी शू, एग्जॉस्ट फैन सहित अन्य सुरक्षा संबंधी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की।
निरीक्षण एवं चर्चा के दौरान मुनीब अंसारी, सनोज कुमार, मुक्तेश्वर ओहदार, विकास, प्रवीस तथा विवेक कुमार भी उपस्थित रहे और सुरक्षा एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी सहभागिता निभाई।
उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...