BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रथ यात्रा के अवसर पर किला मंदिर में बांके बिहारी-राधा रानी के विशेष श्रृंगार के दर्शन

Share
Share
Khabar365news

शहर के शिवाजी रोड स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी-राधा रानी किला मंदिर में गुरुवार को रथ यात्रा के पावन अवसर पर बांके बिहारी-राधा रानी का वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुग्धाभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर के प्रधान पुजारी एवं ज्योतिषाचार्य पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा ने रुद्री पाठ के साथ बांके बिहारी-राधा रानी का अभिषेक संपन्न कराया। इसके उपरांत विग्रहों का पवित्र स्नान कराकर उन्हें आकर्षक एवं मनोहारी वस्त्र धारण कराए गए तथा भव्य श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भगवान को विविध व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर महिलाओं ने भक्ति-भाव से ओतप्रोत कीर्तन एवं भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अनुप कुमार उर्फ बाबू साहेब, महासचिव प्रो. संजय प्रसाद सिंह, पंडित मुरारी मोहन शर्मा, मयंक शर्मा, विवेक शर्मा, रूपा, पुष्पा, पूजा, पूनम, आदित्य राज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने किया डीजल लोको शेड, पतरातु का निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के उप...

BreakingCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में रातभर चला पुलिस का सघन अभियान: होटल, लॉज, रेलवे-बस स्टैंड पर जांच, 2 माह में 750 वारंट किए निष्पादित

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

Khabar365newsरांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम...