BreakingCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में रातभर चला पुलिस का सघन अभियान: होटल, लॉज, रेलवे-बस स्टैंड पर जांच, 2 माह में 750 वारंट किए निष्पादित

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा। जिले में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार-बुधवार की रात जामताड़ा पुलिस ने व्यापक जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह के निर्देश पर गठित टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, धर्मशाला, अतिथिगृह, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सघन जांच एवं सत्यापन अभियान चलाया।


यह अभियान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिम रजा और साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में संचालित किया गया। इसमें जामताड़ा, मिहिजाम, नारायणपुर समेत जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ अभियान चलाया।
जांच के दौरान होटल, लॉज, धर्मशाला और अतिथिगृह में ठहरे लोगों की पहचान का सत्यापन किया गया। उनके द्वारा जमा कराए गए पहचान पत्रों की भी बारीकी से जांच की गई। वहीं होटल और लॉज संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पिछले दो महीनों में जामताड़ा पुलिस ने करीब 750 वारंटों का निष्पादन किया है। इसके अलावा विभिन्न मामलों में वांछित करीब 100 अभियुक्तों और अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

रात्रिकालीन अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत जिले के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...