रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
आस्था और भक्ति के पर्व रथ यात्रा का आयोजन बुधवार को पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी स्थित कालीबाड़ी मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। हर साल की तरह इस साल भी भव्य रथ यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत काली बाड़ी के पुजारी कंचन घटक के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुई।
इसके बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं को रथ में विराजमान किया गया। मंदिर के पुजारि और समिति के सदस्यों की उपस्थिति में रथ को कालीबाड़ी मंदिर प्रांगण से बाहर निकाला गया। भक्तों ने जय जगन्नाथ के जयकारों के साथ रथ की रस्सी खींची। रथ यात्रा मंदिर से निकलकर सामने वाले ग्राउंड का चक्कर लगाते हुए पुनः कालीबाड़ी मंदिर परिसर पहुंची और संपन्न हुई। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में काफी उत्साह देखने को मिला।
रथ यात्रा के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया. इस कार्यक्रम के सफल आयोजन मे सराहनीय योगदान इन सदस्यों का रहा जिसमें क्षेत्र के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता निशांत सिंह, अशोक सिंह, अमित सिंह, संटू कुमार, चंदन पासवान, राजू कुमार, विशाल कुमार, सुनील चौधरी, अशोक गुप्ता, प्रदीप शर्मा, अजय बरनवाल,रंजय कुमार, रामजी राम,विनोद यादव, विपिन साहा,टूलू रंजन, बबलू चौधरी, शिवकुमार गिरी, राजेश शाह, बिट्टू कुमार, विशाल कुमार, सोनू कुमार, शेखर कुमार मौजूद थे।
Leave a comment