लोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सकीय व्यवस्था और मरीजों को मिल रही सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी भी ली।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई। संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे।

Leave a comment