Jharkhand

*उपायुक्त ने जागरूकता रथ-सह-सीएससी मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़:गुरुवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने समाहरणालय परिसर से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ-सह-सीएससी मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह सीएससी मोबाइल वैन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जिलें के सभी पंचायतों में घूम-घूम कर लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। साथ ही लोगों द्वारा योजनाओं के लाभ लेने में आ रही समस्याओं का भी निराकरण करने का काम करेगी। इस वैन के द्वारा आम लोगों सरकार की महत्वकांक्षी योजना जैसे आयुष्मान भारत, ई-श्रम, पीएम किसान, झारखंड राज्य कृषि ऋण माफी योजना, झारखंड फसल राहत योजना, सुकन्या योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ योजनाओं में आ रही समस्याओं का निराकरण भी ऑन द स्पॉट करा सकेंगे।मौके पर मुख्य रूप से जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री वीरेंद्र प्रसाद,एसएमपीओ विक्रम सोनी, सीएससी हेड श्री अनूप बेनर्जी, सीएससी मैनेजर राजकुमार, दीपक मिश्रा, नितीश कुमार पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

डीआईजी पहुंचे एसडीपीओ कार्यालय पतरातु ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातुहजारीबाग जोन के डीआईजी अंजनी अंजन झा...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोयला व्यवसाई गजानंद प्रसाद, नीतीश कुमार दोनों के आवास के पास चली ताबड़तोड़ गोली

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला निवासी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं शिव सह सूर्य षष्ठी प्राण प्रतिष्ठा का कलश यात्रा।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बुधवार को पतरातु प्रखंड अंतर्गत ग्राम...