Jharkhand

*मां छिन्नमस्तिका सिद्ध पीठ रजरप्पा मंदिर में उपायुक्त ने की विधिवत रूप से पूजा अर्चना*

Share
Share
Khabar365news

पर्यटन के क्षेत्र में मंदिर को विकसित करने, श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर प्रशासनिक भवन में अधिकारियों व मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

रामगढ़: मंगलवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने रामगढ़ जिला अंतर्गत चितरपुर प्रखंड के मां छिन्नमस्तीका सिद्ध पीठ, रजरप्पा मंदिर में अपने परिवार संग विधिवत रूप से पूजा अर्चना की जिसके उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर अंतर्गत प्रशासनिक भवन में अधिकारियों व मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।**रजरप्पा मंदिर परिसर को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने व श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासनिक भवन में बैठक करते हुए उपायुक्त ने मंदिर परिसर अंतर्गत दामोदर एवं भैरवी नदी के संगम पर नमामि गंगे योजना के तहत नियमित रूप से गंगा आरती के आयोजन को लेकर बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए वहीं उपायुक्त ने मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से मंदिर के संचालन प्रक्रिया आदि की भी जानकारी ली। बड़ी संख्या में प्रतिदिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आने के मद्देनजर बैठक के दौरान उपायुक्त ने पार्किंग व्यवस्था को और भी सुदृढ़ करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए वहीं मंदिर तक आने वाले सड़क पर पर्याप्त संख्या में साईनेज बोर्ड स्थापित करते हुए श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारियां देने का निर्देश उपायुक्त ने दिया। बैठक के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी विधि शाखा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह नजारत उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर, अंचल अधिकारी चितरपुर रजरप्पा मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एसजीएफआई में चयनित 11 खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

Khabar365newsपोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...